Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नवोदय विद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2023 में कक्षा 6 में नामांकन के लिए समिति द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नामांकन के लिए विद्यालय समिति द्वारा 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-coke-plant-employees-house-stolen-family-members-are-in-puri/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कोक प्लांट के कर्मचारी के घर चोरी, पुरी में हैं परिवार के लोग

अभ्यर्थी का सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना आवश्यक

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सभी प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाती है. परीक्षा प्रति वर्ष विद्यालयों में निर्धारित की गयी सीटों के अनुसार होती है. नोटिफिकेशन के अनुसार कक्षा 6 में नामांकन के लिए बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना चाहिए. अभ्यर्थी उसी जिले का निवासी होना चाहिए साथ ही सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययनरत होना आवश्यक है. वहीं नवोदय विद्यालय में 75 फीसदी सीट ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेगा जबकि एसटी, एससी, ओबीसी और दिव्यांग छात्रों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण नीति के तहत सीट आरक्षित रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही