Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च, परीक्षा 23 अप्रैल को

Jamshedpur (Anand Mishra) : आगामी बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (शैक्षणिक सत्र 2023-25) में बीएड नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इसे लेकर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद की ओर से प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के साथ ही परीक्षा की भी घोषणा कर दी गयी है. पर्षद की अधिसूचना के अनुसार पिछले 10 फरवरी से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मार्च है. पर्षद परीक्षा का आयोजन आगामी 23 अप्रैल को करेगा. इसे भी पढ़ें : न्यू">https://lagatar.in/youth-congress-protests-against-hike-in-lpg-gas-prices/">न्यू

हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण मामला: वकीलों की कमिटी ने सौंपी HC को रिपोर्ट,17 को सुनवाई
अधिसूचना के अनुसार परीक्षा तिथि से चार दिन पूर्व अभ्यर्थिय ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. झारखंड के छह जिला मुख्यालय रांची, धनबाद, जमशेदपु, बोकारो, दुमका एवं पलामू में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क एक हजार रुपये है, जबकि झारखंड राज्य के पिछड़ी जाति-1 व 2 के लिए 750 रुपये तथा झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति व महिला अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये देय होगा. बता दें कि झारखंड के सरकारी, अनुदानित, गैर सरकारी अथवा स्व वित्त पोषित किसी भी कैटेगरी के बीएड कॉलेज में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही