Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में विशेष परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अगस्त

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने 2019-22 सत्र की समेस्टर छह की फेल हुई छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा के आयोजन से संबंधित नोटिस जारी किया है. यूनिवर्सिटी ने जारी नोटिस में  विशेष परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि 24 से 28 अगस्त 2022 निर्धारित की है. वहीं एक विषय के लिए 1000 रुपये और एक से अधिक विषय़ के लिए 1500 रुपये परीक्षा शुल्क यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित की गई है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fighting-in-mutual-dispute-three-injured-including-two-women/">चाकुलिया

: आपसी विवाद में मारपीट, दो महिलाएं समेत तीन जख्मी

छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं भी होगी आयोजित 

राजनीति विज्ञान आनर्स और हिंदी आनर्स कि कुल लगभग 300 छात्राएं फ़ेल हुई थी. जिनके कैरियर को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. फेल हुई छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटि द्वारा विशेष कक्षाएं भी आयोजित की जाएगी. जिससे छात्राएं परीक्षा बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उल्लेखनीय है कि एनएसयूआई द्वारा यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं परीक्षा संयोजक से मुलाकात कर फेल हुई छात्राओं के कैरियर को ध्यान में ऱखते हुए विशेष परीक्षा आयोजित करने की मांग की थी. कुलपित एवं परीक्षा संयोजक ने एनएसयूआई के राज्य संयोजक प्रभजोत सिंह राठौर को आश्वस्त किया  कि जल्द ही सेमेस्टर छह की फेल हुई छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस क्रम में आज यूनिवर्सिटी द्वारा विशेष परीक्षा से संबंधित नोटिस जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-security-guard-killed-in-sonari/">जमशेदपुर:

सोनारी में सुरक्षा गार्ड की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही