Search

जमशेदपुर : मानगो में देर रात फरार अपराधी ने चलाई गोली, मामला दर्ज

Jamshedpur (Rohit kumar) : मानगो थाना अंतर्गत गौड़ बस्ती कृष्णा नगर में सोमवार देर रात विवाद के बाद अपराधियों ने चंदन कुमार के घर पर दो राउंड हवाई फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. इधर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस देर रात घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. मामले में चंदन कुमार के बयान पर नीरज भगना, परविंद सिंह, राज बच्चा उर्फ चोर, सजन मिश्रा के अलावा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jma-organizes-session-on-world-environment-day/">जमशेदपुर

: जेएमए ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सत्र किया आयोजित

विवाद के बाद चलाई गोली

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बीती रात नीरज भगना अपने अन्य साथियों के साथ जा रहा था तभी उसका विवाद चंदन के साथ हो गया. विवाद में ही नीरज ने पिस्टल निकाली और चंदन के घर के बाहर फायरिंग कर दी. बता दें कि नीरज पूर्व में बालीगुमा में हुए हवाई फायरिंग के मामले में फरार चल रहा है. इस संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//