Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर के बीपीसीएल आउटलेटों में निःशुल्क नाइट्रोजन का शुभारंभ

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : भारत पेट्रोलियम के द्वारा शहर के सभी बीपीसीएल आउटलेटों के पेट्रोल पम्प में फ्री नाइट्रोजन की सुविधा ग्राहकों कों उपलब्ध करवाने का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ देबाशीष नायक (प्रमुख खुदरा पूर्वी क्षेत्र) ने बुधवार को कदमा स्थित भारत पेट्रोलियम पम्प में हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारा उड़ा कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के सभी भारत पेट्रोलियम के पम्प में निःशुल्क नाइट्रोजन एयर उपलब्ध होगा. उद्घाटन समारोह मे भारत पेट्रोलियम द्वारा पम्प में पेट्रोल लेने पर ग्राहकों कों दिये गए लकी ड्रा के कूपनों की लॉटरी भी करवाई गई, जिसमें विजेताओं के नाम भी घोषित किये गए. साथ ही कई ग्राहकों कों यहां पुरस्कृत भी किया गया. इस दौरान समारोह में भारत पेट्रोलियम के रिजनल एवं कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sonari-gurudwara-pradhan-had-to-face-opposition-for-inappropriate-post/">जमशेदपुर

: अनुचित पोस्ट के लिए सोनारी गुरुद्वारा प्रधान को करना पड़ा विरोध का सामना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही