Search

 
 
 

जमशेदपुर : लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नियमित कक्षा आयोजित कराने की मांग की

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को ईमेल के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार के पोर्टल पर लॉ कॉलेज में नियमित कक्षाएं नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में लॉ कॉलेज के छात्र अमर तिवारी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय का एक मात्र को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में विषयवार नियमित कक्षाएं नहीं होती हैं. लॉ कॉलेज में 3 प्रोफेसर और 4 गेस्ट शिक्षक हैं. गेस्ट शिक्षकों को नियमित कक्षाएं नहीं दी जाती हैं. इसे भी पढ़ें : 4जी">https://lagatar.in/use-of-2g-e-posh-machine-even-in-the-era-of-4g-one-has-to-wait-for-hours-for-ration/">4जी

के जमाने में भी 2जी ई-पॉश मशीन का उपयोग, राशन के लिए घंटों करना पड़ता है इंतजार
ऐसे में समय पर सिलेबस पूरा नहीं होने से परेशानी छात्रों को होती है. सत्र विलंब से चल रहा है. नियमित कक्षा आयोजित करने को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति को कई बार ज्ञापन दिया गया है. लेकिन इस संबंध में अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा फंड नहीं होने की बात कही जा रही है. वहीं उच्च शिक्षा विभाग मानव संसाधन मंत्रालय झारखंड सरकार के सचिव को भी परिस्थिति से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक सरकार के स्तर पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही