Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में चेकिंग अभियान के दौरान वकील-पुलिस में हाथापायी

Jamshedpur (Ashok kumar) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के चाईबासा बस स्टैंड के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे बागबेड़ा पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को लगाये गये चेकिंग अभियान के दौरान एक वकील ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. इस बीच हाथापायी और गाली-गलौज तक की नौबत आयी. बाद में घटना की लिखित शिकायत थाना के एसआई आरएन दुबे की ओर से बागबेड़ा थाने में जाकर की गयी. वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-police-stations-of-the-city-were-changed/">जमशेदपुर

: शहर के तीन थानेदार बदले गये

चेकिंग अभियान में रोके गये थे वकील साहब

चाईबासा बस स्टैंड के पास चेकिंग अभियान में एक वकील साहब रोके गये थे. इस बीच ही बवेला खड़ा हो गया. पुलिस पर वकील ने पहले तो वसूली के लिये अभियान चलाने का आरोप लगाया. इसके बाद ही मामला बिगड़ गया था. दोनों तरफ से हाथापायी और गाली-गलौज हुई. पुलिस बल ने वकील को रोक रखा था, लेकिन बाद में छोड़ा गया. इस बीच पुलिसवालों ने गाड़ी और वकील का फोटो खींच लिया और आगे की कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुये छोड़ दिया. इसके बाद अभियान पर भी विराम लग गया. इस बीच वकील की ओर से भी पुलिस पर गाली-गलौज और हाथापायी करने का आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-an-elephant-hit-a-villager-who-went-to-defecate-in-kukudu-broke-his-hand/">जमशेदपुर

: कुकड़ू में शौच करने गये ग्रामीण को हाथी ने पटका, हाथ टूटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही