Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लॉयर्स डिफेंस ने सांसद विद्युत वरण महतो को किया सम्मानित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लॉयर्स डिफेंस ने सांसद विद्युत वरण महतो को सांसद रत्न सम्मान मिलने पर बधाई दी है. डिफेंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उनके कार्यालय में मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया व बधाई दी. अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए 3 दिसंबर 2022 को अधिवक्ता दिवस के दिन सांसद के द्वारा एक एंबुलेंस देने की बात कही गई थी. इस कार्य को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में पहल की जायेगी. उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने के लिए संसद में बात रखने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर लॉयर्स डिफेंस के अभिभावक योगेश शर्मा, अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, परम पति भगत, राजीव रंजन, रमन ओझा, चेतन प्रकाश और संजीव कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-legal-services-empowerment-camp-organized-at-block-headquarters/">घाटशिला

: प्रखंड मुख्यालय में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही