Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुराना कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में लॉयर्स डिफेंस का होली मिलन समारोह आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पुराना कोर्ट परिसर के बार भवन में सोमवार को लॉयर्स डिफेंस की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अधिवक्ता डीसी शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकमल मिश्रा, दिलीप कुमार महतो, परमजीत कुमार श्रीवास्तव शामिल हुए. समारोह में स्वागत अभिनंदन अधिवक्ता अमित कुमार ने एवं मंच का संचालन अक्षय कुमार झा ने किया. सभी ने होली के शुभ अवसर पर एकजुटता और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-abvp-takes-out-rally-on-the-occasion-of-international-womens-day/">चांडिल

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप ने निकाली रैली

अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी

होली के गीत पर सभी ने मस्ती किये और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने किया. इस अवसर पर अधिवक्ता विद्युत नदी, दिनेश नारायण सिंह, चंदन कुमार यादव, संकटा सिंह, संजय कुमार, राजीव रंजन, विनोद कुमार मिश्रा, सुनील महंती, अछूतानंद बारीक, सुभाष सिंह, पंचम सिंह, एकमात्र महिला अधिवक्ता पूर्व कार्यकारिणी सदस्य विनीता मिश्रा सहित लगभग 50 अधिवक्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही