Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में अधिवक्ता पर हमले के विरोध में जमशेदपुर के वकीलों ने की कलमबंद हड़ताल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अधिवक्ताओं पर आए दिन हो रहे हमले को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखा. साथ ही काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. वहीं अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अंबष्ठ ने बताया कि देश में आए दिन कहीं न कही अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं. कोर्ट परिसर में आपराधिक वारदातें हो रही हैं. केन्द्र एवं राज्य सरकार से कई बार इस संबंध में मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अगर अधिवक्ताओं को सुरक्षा नहीं मिली तो वे आंदोलन को विवश होंगे. जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अपनी बात उपायुक्त के माध्यम से सरकार तक भेजवाई है. कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-update-it-was-a-relaxing-tuesday-no-one-died-for-the-third-consecutive-day/">जमशेदपुर

कोरोना अपडेट: सुकूनदायक रहा मंगलवार, लगातार तीसरे दिन नहीं हुई किसी की मौत

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 1400 अधिवक्ता करते हैं प्रैक्टिस

जमशेदपुर बार एशोसिएशन में वैसे तो दो हजार से ज्यादा वकीलों की इनरोलमेंट है, लेकिन लगभग 1400 वकील ही नियमित प्रैक्टिस करते हैं. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 100 से ज्यादा वकीलों का यहां इनरोलमेंट होता है. कोरोना संक्रमण काल में वकालत का पेशा भी प्रभावित हुआ है. वहीं वकीलों पर हमला और धमकाना निरंतर जारी है. इसपर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावे स्टेट बार काउंसिल और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन को मांगों से अवगत कराया गया है. उम्मीद है सरकार इस मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पवन तिवारी, मिथिलेश कुमार सिंह, मणि भूषण, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, केशव सिंह सहित काफी संख्या में वकील मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही