Search

 
 
 

Jamshedpur : LBSM College Jamshedpur : ट्रांसजेंडर होना विकृति नहीं, यह प्राकृतिक है - डॉ अशोक झा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को जेंडर बियोंड बाइनरी विषयक एकदिवसीय संगोष्ठी हुई. यह आयोजन कॉलेज के आईक्यूएसी और आरसी मिड टाउन के द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस में क्विज सर्कल की सराहनीय भूमिका रही. मुख्य वक्ता सौविक शाह ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को लैंगिक भेदभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने मानवीय दृष्टि से इसकी व्याख्या करने की वकालत की. विद्यार्थियों को लिंग के आधार पर किसी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि अपने संस्थान में इस प्रकार का वातावरण तैयार करें जो मेल, फीमेल, ट्रांसजेंडर, एलजीबीटी या अन्य समूह के लोग पढ़े और उन्हें सुरक्षा का बोध हो. यह हमारा दायित्व भी है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cell-workers-wife-serious-due-to-collision-with-bolero-apollo-referred/">Kiriburu

: बोलेरो के धक्के से सेलकर्मी की पत्नी गंभीर, अपोलो रेफर

धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने किया

कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि संस्थान के स्तर पर भी हम ट्रांसजेंडर के लिए भी अलग बाथरूम की व्यवस्था करनी चाहिए. जब हम मेल और फीमेल के लिए ऐसी सुविधा देते हैं, तो उनके लिए भी यह सुविधा विकसित करनी चाहिए. ट्रांसजेंडर होना कोई विकृति नहीं, बल्कि यह प्राकृतिक है. इसका सामाजिक अवधारणाओं से जुड़ाव है. मंच संचालन डॉ मौसमी पाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने किया. पीपुल फॉर चेंज के अभिषेक, पुष्पा और आदित्य ने भी इसमें सहयोग किया. संगोष्ठी में कॉलेज के डॉ पीके गुप्ता, डॉ डीके गुप्ता, डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो बिनोद कुमार, प्रो संतोष राम, सौरव वर्मा, चंदन, प्रीति समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही