Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में एलबीएसएम के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत जटा झोपड़ी निवासी 18 वर्षीय बाजू मार्डी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-goodbye-friday-prayers-offered-41-degree-heat/">जमशेदपुर

: 41 डिग्री की तपिश में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज
परिजनों ने बताया कि बाजू मार्डी एलबीएसएम कॉलेज में पार्ट वन का छात्र था. गुरुवार दोपहर वह अपने कमरे में था. इसी दौरान उसने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली. बाजू ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही