Search

जमशेदपुर : इंटर जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा एलडी थ्री

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील की स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमिटी और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता आर्मरी मैदान में खेली जा रही है. गुरुवार को क्वार्टर फाइनल का अंतिम मुकाबला कोक प्लांट और सप्लाई चेन के बीच खेला गया. कोक प्लांट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 8 विकेट पर 59 रन बनाई. स्वदेश ने 8 गेंद में 16 रन बनाए. सप्लाई चेन की तरफ से सुमित ने 2 विकेट लिये. सप्लाई चेन की टीम ने 60 रनों के लक्ष्य को 7 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया. दीपेन ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए. इस तरह सप्लाई चेन की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. वहीं पहला सेमीफाइनल मैच एलडी 2 और एलडी 3 के बीच हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलडी 3 की टीम महज 65 रन ही बना पाई. एलडी 2 ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए एलडी 3 को हाथ खोलने का अवसर नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : डीबीएमएस">https://lagatar.in/ruby-house-champion-in-annual-sports-of-dbms-kadma-high-school/">डीबीएमएस

कदमा हाई स्कूल के वार्षिक खेलकूद में रूबी हाउस चैंपियन
अवनीश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिया. एलडी 2 की टीम ने एलडी 3 की सटीक गेंदबाजी, बेहतरीन रणनीति और अच्छे क्षेत्ररक्षण के आगे घुटने टेक दिए. एलडी 2 की पूरी टीम 38 रन पर सिमट गई. मंगल ने 2 ओवरों में 4 रन देकर 3 विकेट लिए. इसमें एलडी 2 के कप्तान राजीव बेहरा और रवि का विकेट भी था. इस तरह एलडी 3 की टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार की सुबह सप्लाई चेन और सीआरएम के बीच खेला जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp