Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सैल्यूट तिरंगा के होली मिलन में फगुआ गीत पर झूमे पक्ष-विपक्ष के नेता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल मैदान में सैल्यूट तिरंगा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. वहीं भाजपा, कांग्रेस सहित कई दलों एवं संगठनों के लोग एक मंच पर मौजूद थे. सभी ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान फगुआ के गीतों पर सभी झूमने को मजबूर हुए. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने स्वागत किया. पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, व पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने बन्ना गुप्ता को गुलाल लगाकर भाईचारा दिखाया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-caught-a-crook-running-away-by-snatching-mobile-from-shopkeeper-in-telco-people-beat-him-fiercely/">जमशेदपुर:

टेल्को में दुकानदार से मोबाइल छीन कर भाग रहा बदमाश पकड़ाया, लोगों ने जमकर पीटा

अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का किया गया स्वागत

[caption id="attachment_269610" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/16mjsr6a.jpg"

alt="" width="600" height="272" /> समारोह में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं अन्य नेतागण.[/caption] कार्यक्रम शुरू होने से पहले सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया. मौके पर झारखंड प्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, अभिषेक गौतम, भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता धनुर्धर त्रिपाठी, चिकित्सक सह समाजसेवी संजय गिरी, डॉ किरण सिंह, डॉ प्रकाश राय, डॉ एनआर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने मे इनका योगदान रहा

मनोज उपाध्याय, उपेन्द्र पांडेय, मोनू तिवारी, रॉकी मिश्रा, अविनाश तिवारी, बंटी सिंह, अंकित सिंह, प्रवीण प्रसाद, सरस्वती साहू, शुक्ला हलदर, अरविंदर कौर, पीएन झा सहित सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-directed-strict-action-on-illegal-mining-storage-and-transportation/">जमशेदपुर:

खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर डीसी ने दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही