Jamshedpur (Rohit Kumar) : शहर में एक बार फिर गैंगवार की सुगबुगाहट शुरु हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि एक दूसरे के प्रतिद्वंदी अपराधकर्मी अमरनाथ सिंह और गणेश सिंह गिरोह के बीच कभी भी गैंगवार हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इसमें पुलिस की लापरवाही ही होगी. क्योंकि अपराधी अमरनाथ सिंह को पकड़ने के बाद भी पुलिस ने उसे राजनीतिक दवाब में छोड़ दिया था. जबकि गणेश सिंह पर केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है. पुलिस की पकड़ से दूर दोनों अपने-अपने गिरोह को मजबूत और सक्रिय बनाने में लगे हैं. कभी भी इन दोनों गिरोह के बीच गैंगवार हो सकता है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ticket-checking-campaign-launched-in-local-trains/">जमशेदपुर
: लोकल ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान
NEWS : BBC की दिल्ली व मुंबई ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस ने कहा – अघोषित आपातकाल
: संदीप मुरारका लिख रहे हैं आदिवासियों की नई कहानियां
: लोकल ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान
रंजीत हत्याकांड में फरार चल रहा है गणेश सिंह
टेल्को के सबुज कल्याण पूजा पंडाल गेट के पास जेल से छूटे अमरनाथ गिरोह के सदस्य परसुडीह निवासी रंजीत सरदार की 3 अक्तूबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गणेश सिंह पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया था. इस घटना के चार माह बीत जाने केबाद भी पुलिस गणेश सिंह को पकड़ नहीं पाई है. इसका नजीता है कि गणेश सिंह लगातार अपने गिरोह को सक्रिय कर रहा है और एक के बाद एक अमरनाथ गिरोह के सदस्यों की हत्या हो रही है. 13 फरवरी को भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास अमरनाथ गिरोह के प्रदीप सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई. प्रदीप की हत्या में गणेश सिंह गिरोह के गुर्गों का नाम सामने आ रहा है. इसे भी पढ़े : BIG">https://lagatar.in/big-news-income-tax-raid-in-delhi-and-mumbai-offices-of-bbc-congress-said-undeclared-emergency/">BIGNEWS : BBC की दिल्ली व मुंबई ऑफिस में इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस ने कहा – अघोषित आपातकाल
अमरनाथ को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ था
2 दिसंबर 2022 को मानगो के गौड़ बस्ती में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने अपराधी अमरनाथ सिंह को पकड़ा था. दो दिनों तक उससे पूछताछ भी की गई लेकिन बाद में पुलिस ने राजनीतिक दवाब में आकर उसे छोड़ दिया. अमरनाथ सिंह शांति नगर में रहने वाले विकास कांत लाल को कुत्ता से कटवाने के मामले में आखिरी बार जेल गया था. पिछले चार माह में गणेश सिंह अमरनाथ गैंग पर भारी पड़ा है. अमरनाथ गैंग के रंजीत सरदार और प्रदीप सिंह की हत्या के बाद अमरनाथ सिंह गणेश सिंह और उसके गिरोह के गुर्गों से बदला लेने की फिराक में है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sandeep-murarka-is-writing-new-stories-of-tribals/">जमशेदपुर: संदीप मुरारका लिख रहे हैं आदिवासियों की नई कहानियां
Leave a Comment