Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में गोपबंधु पर व्याख्यान का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एलबीएसएम कॉलेज में चल रहे `आजादी का महोत्सव व्याख्यानमाला` के अंतर्गत बुधवार को गोपबंधु पर व्याख्यान आयोजित किया गया. गोपबंधु पर व्याख्यान देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ गंगाधर पांडा ने कहा कि वे विख्यात समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, कवि, पत्रकार और वकील थे. उन्होंने उड़ीसा से झारखंड तक क्रांति का बीज बोया था. गोपबंधु की कविताओं की चर्चा करते हुए डॉ. पांडा ने कहा कि उनकी अधिकांश कविताएं कारागार में लिखी गई है. वे बहुत बड़े राष्ट्रप्रेमी थे. राष्ट्र और समाजसेवा के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया. उनकी पत्नी और बेटा कुर्बान हो गए. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-grandson-kills-grandmother-police-arrested/">धनबाद:

पोते ने की दादी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गांधी जी को भाषा पर आधारित राज्य बनाने का सुझाव उन्होंने ही दिया था. उन्हीं के प्रयास से उड़ीसा को स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला. कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार और धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. मौसुमी पॉल ने किया. इस अवसर पर प्रो. पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो. अजय वर्मा, प्रो. संचिता भुई सेन, प्रो. जया कच्छप, प्रो. रानी प्रो.मोहन साहू, डाॅ. शबनम परवीन, डाॅ. नूतन रानी, डॉ. सुधीर कुमार, प्रीति गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही