Search

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से मंगलवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का थीम “इन्वेस्ट इन ऑवर प्लैनेट” था. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य और मुख्य वक्ता सुभाष चंद्र दास ने किया. उन्होंने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की बढ़ती समस्याओं और उसकी रोकथाम के लिए व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व को बल दिया. उन्होंने कई उदाहरण प्रस्तुत करतेत हुए बताया कि कैसे प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग, पेड़ों की कटाई आदि पर्यावरण के निम्नीकरण का कारण बन रहा है. इस अवसर पर कॉलेज की आईक्यूएसी संयोजक प्रियंका प्रधान भी उपस्थित थीं. मंच संचालन आलोक कुमार चौबे और धन्यवाद ज्ञापन भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक शोभा मुवाल ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-launched-signature-campaign-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: एआईडीएसओ ने को-ऑपरेटिव कॉलेज में चलाया हस्ताक्षर अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp