Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: आपत्तिजनक मैसेज आने पर ग्रुप एडमिन पर होगी कानूनी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भ्रामक, तथ्यहीन, झूठे, आपत्तिजनक, भड़काऊ मैसेज व वीडियो पोस्ट करने पर जहां पोस्ट करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी, वहीं अब ग्रुप एडमिन भी नहीं बच सकेंगे. जमशेदपुर पुलिस की ओर से इसके लिये मोबाइल नंबर 7091091825, 9508280796 भी जारी किया गया है. अगर इस तरह की किसी तरह की सूचनायें हो तो उसकी जानकारी देने के लिये कहा गया है. दोनों नंबर पर लोग बात करके भी जानकारी दे सकते हैं या वाट्सएप पर मैसेज भी कर सकते हैं. सूचना के बाद पुलिस उसकी जांच करेगी और फिर आगे की कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-against-rahuls-accomplices-for-abetting-suicide-in-kadma-suicide-case/">जमशेदपुर:

 कदमा आत्महत्या मामले में राहुल के साथियों पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का एफआइआर

जमशेदपुर पुलिस रख रही कड़ी नजर

सभी तरह की गतिविधियों पर जमशेदपुर पुलिस कड़ी नजर रखे हुये है. अगर किसी व्यक्ति की ओर से किसी तरह की सूचना दी जाती है तो उनकी सूचना को गुप्त रखने का काम किया जायेगा. जांच के बाद सूचना सही होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ ग्रुप चलाने वाले एडमिन को भी नहीं बक्शा जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-commits-suicide-by-hanging-in-sidgora-vidyapati-nagar/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा विद्यापति नगर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpdiscuz-feedback id="wtr3cdwyq0" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही