Search

 
 
 

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को घोड़ाबांधा मध्य विद्यालय में पोक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से कॉलेज की शिक्षिका डॉ अंजू और कॉलेज के प्रोफेसर संजीव कुमार बीरुली मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई. इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी सुजाता और मीनाक्षी ने पॉक्सो एक्ट पर विस्तृत जानकारी जैसे स्कूल में सजेशन बॉक्स रखना, सीसीटीवी कैमरा लगाना, हेल्पलाइन नंबर की जानकारी बच्चों के साथ साझा की. बच्चों को बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत किस तरीके से अपने आपका बचाव करना है एवं अपने साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-b-ed-second-semester-exam-started-5-students-absent-at-two-centers/">जमशेदपुर

: बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू, दो केंद्रों पर 5 विद्यार्थी अनुपस्थित

अभिभावकों को भी जागरूक करने पर दिया बल

इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है. नाटक के माध्यम से पीड़ित स्कूली छात्रा को किस प्रकार से बचाव किया जा सकता है, यह दर्शाने का प्रयास हुआ. वहीं डॉ अंजू ने बताया कि कक्षा आठवीं  से कानून की पढ़ाई को सिलेबस में जोड़ना चाहिए. अभिभावकों को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है. जिससे वो अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नजर रख सके. कॉलेज के प्रोफेसर संजीव बिरूली ने बताया कि इस तरह का कैंप आगे भी आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान विद्यार्थियों से सामान्य विषयों पर सवाल पूछे गए, जिसमें सबसे पहले जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर अमर तिवारी, सुजाता, मीनाक्षी, कोमल, सपना, पुष्पा, सरिता, सबिता, प्रेम, अंकित, जयशंकर, अशोक समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही