Search

 
 
 

जमशेदपुर : पांच दिनों बाद भी नहीं पकड़ाया तेंदुआ

 
  • गम्हरिया के बाल्मिकी नगर में तलाश जारी
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 17 मार्च को तेंदुआ मिलने की खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पांच दिनों बाद भी तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है. अब तेंदुआ के पैरों के निशान गम्हरिया उषा मार्टिन के पीछे बाल्मिकी नगर के पास झाड़ियों में पाए गए है. वन विभाग के अनुसार तेंदुआ चहलकदमी करते हुए गम्हरिया तक पहुंच गया है. तेंदुआ के पैरों के निशान ताजा है. वह इलाके की झाड़ियों में छिपा बैठा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-bike-rider-dies-woman-injured-in-collision-with-sand-loaded-tractor-road-blocked-in-protest/">पलामू

: पुलिस रोक रही थी ट्रैक्टर, भागने के चक्कर में बाइक सवार की ले ली जान, विरोध में सड़क जाम
इधर, छोटा गम्हरिया स्थित मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह दो मृत मुर्गा मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सुबह दो मुर्गा मृत पाए गए, जिसकी सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि वन विभाग का मानना है कि यह हमला तेंदुए ने नहीं किया है, बल्कि यह हमला किसी कुत्ते द्वारा किया गया है. इसे भी पढ़ें : JDU-BJP">https://lagatar.in/fierce-demonstration-of-class-11-12-students-outside-jdu-bjp-office/">JDU-BJP

कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग

तेंदुआ पकड़ाने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे तेंदुए के पकड़ाने की पुष्टि की गई है. हालांकि, वन विभाग ने इस वीडियो को फर्जी बताया है. वहीं जिले के एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि इस तरह के वीडियो और फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही