Search

 
 
 

जमशेदपुर : देश के विरुद्ध आवाज उठाने वाली सभी वामपंथी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करें : कर्नल एआर सिन्हा

 
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की राज्य स्तरीय बैठक हजारीबाग में आयोजित Jamshedpur (Anand Mishra) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राज्य कार्यकारिणी की प्रतिनिधि सभा की बैठक रविवार को हजारीबाग में हुई. बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि रंजन दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक के आरंभ में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी. सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई. इसके पश्चात सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल एआर सिन्हा ने सैनिकों को एकजुट रहकर, देश के विरुद्ध आवाज उठाने वाली एवं सेना का मनोबल गिराने वाली समस्त वामपंथी शक्तियों के विरुद्ध एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : इंडी">https://lagatar.in/i-can-contest-elections-from-dhanbad-if-indi-alliance-supports-me-saryu-rai/">इंडी

गठबंधन समर्थन दे तो धनबाद से लड़ सकता हूं चुनाव- सरयू राय
बैठक में पूर्व सैनिकों एवं सैन्य मातृशक्तियों के लिए आईडी कार्ड लागू करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अगले महीने आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. ईसीएचएस एंपानेलमेनट एवं संगठन विस्तार पर मौजूद सभी पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्ति ने अपनी राय रखी. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने सेना के अफसरों और जवानों का कंधे से कंधा मिलाकर काम करने एवं देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने में किए गए बलिदानों को भी याद किया. उन्होंने ऐसी सभी शक्तियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया जो देश की गौरवशाली सैन्य इतिहास एवं परंपरा के ध्वज को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं. सभी जिला की ओर से प्रस्तुत किए गए रिपोर्ट में राज्य में संगठन की गतिविधियों एवं राष्ट्रहित समाजहित एवं सैन्य हित के अनेकानेक कार्यक्रम की जानकारी सभी को साझा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-state-yogasana-sports-championship-on-7th-participants-ranging-from-5-to-above-60-years-of-age-will-participate/">जमशेदपुर

: झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 7 को, 5 से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे शामिल
बैठक में धनबाद से किरण शर्मा, बालमुकुंद कुमार शर्मा, आरके सिंह, रांची से प्रतिमा सिंह, कैलाश कुमार, नारायण प्रसाद नीरा, शिल्पी के साथ जमशेदपुर से विनय यादव, जितेंद्र सिंह, वरुण कुमार, मंजुला, कंचन पूनम, कोडरमा से जयप्रकाश, सूर्य नारायण, लोहरदगा से सूर्य नारायण उरांव, बोकारो से इंद्रावती दुबे, ललन प्रसाद, लव कुमार समेत राज्य के अन्य जिलों से आये प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक का आयोजन करने वाली हजारीबाग टीम से डीडी सिंह एवं अन्य शामिल थे. राष्ट्रगान एवम संगठन गीत के साथ बैठक संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jojobera-cement-plant-plays-an-important-role-in-strengthening-nuvoco-managing-director/">जमशेदपुर

: न्युवोको को मजबूत बनाने में जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रबंध निदेशक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही