Jamshedpur (Sunil Pandey): स्वर्णरेखा आरती मंडप के तटीय क्षेत्र के समतलीकरण का कार्य गुरूवार से शुरू किया गया. समतलीकरण कार्य की निगरानी मंत्री बन्ना गुप्ता स्वयं कर रहे हैं. इस कार्य में दो पोकलेन, दो जेसीबी, दो हाइवा और एक ग्रेडर मशीन के साथ 50 से ज्यादा मजदूरों को लगाया गया है. समतलीकरण कार्य में टीएसयूआईएसएल (पूर्ववर्ती जुस्को) के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा भी मौजूद थे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि जमशेदपुरवासियों की सुविधा के लिए इस तट पर विभिन्न जन सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी, इसके तहत आरती मंडप घाट, छठ घाट, बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए वॉक पथ, पौधारोपण, स्नानघर, मुंडन मंडप, शौचालय, विधुत व्यवस्था, शौचालय का भी निर्माण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-pays-tribute-to-maharana-pratap/">जमशेदपुर
: आजसू पार्टी ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
: डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में त्रिपुरा के सीएम का पुतला जलाया [wpse_comments_template]
: आजसू पार्टी ने महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि
विकास के अन्य कार्य भी होंगे
मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि स्वर्णरेखा घाट पर हवन कुंड, कचड़ा निष्पादन के लिए अलग क्षेत्र चिन्हित किया जाएघा. इसके अलावे एक प्रबंधकीय बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएघा. साथ ही पुजारियों और पुरोहितों के लिए कक्ष बनाया जाएगा. इसके अलावे कई अन्य योजनाएं यहां क्रियांवित की जाएगी. जिसकी विस्तृत रुपरेखा तैयार की जा रही है. निरीक्षण के दौरान स्वर्णरेखा योजना के रविकांत चौधरी, सुजीत पाण्डेय, जेएनएसी के पदाधिकारी, ओम प्रकाश सिंह, गुड्डू गुप्ता, संजय ठाकुर, बिलाल गुफरानी, सुनील गुप्ता, अशोक चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effigy-of-tripura-cm-burnt-in-protest-against-attack-on-dr-ajay-kumar/">जमशेदपुर: डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में त्रिपुरा के सीएम का पुतला जलाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment