Search

 
 
 

जमशेदपुर : 238 सरकारी स्कूलों के लाइब्रेरी किए जाएंगे अपडेट

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर प्रखंड के 238 स्कूलों के लाइब्रेरी को अपडेट किया जाएगा. इन लाइब्रेरी में पिछले कई सालों से कोई किताबें नहीं खरीदी गई थीं. इससे लाइब्रेरी की हाल खस्ता हो गई थी. लाइब्रेरी को अपग्रेड करने के उद्देश्य से इस शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों के लिए लाइब्रेरी बुक खरीदी गई है. नए शैक्षणिक सत्र में सभी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए नई किताबें भेजी जाएंगी. इसमें स्कूल पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कहानी, कविता, कॉमिक्स, मैगजीन के साथ ही कई अन्य पुस्तकें शामिल होंगी. विद्यार्थी इन किताबों का उपयोग कर अपना बौद्धिक ज्ञान बढ़ा सकेंगे. वहीं शैक्षणिक सत्र से कक्षा तीसरी से लेकर 9वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान सेतु किताबें भी उपलब्ध कराई गई है. ज्ञान सेतु किताबों को नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को दिया जाएगा. इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर का आकलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-birsa-fun-city-water-park-which-was-closed-after-the-accident-reopened-after-administrative-order/">गालूडीह

: हादसे के बाद से बंद पड़ा बिरसा फन सिटी वाटर पार्क प्रशासनिक आदेश के बाद पुनः खुला
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को सिलेबस की किताब के साथ-साथ ज्ञानसेतु की किताबें भी दी जा रही हैं. जुलाई माह में सभी बच्चों को ज्ञानसेतु की किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी. एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को यह किताबें मिलेंगी. ज्ञानसेतु की किताबें जिले के 1597 स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 2 लाख छात्र-छात्राओं के आधार को मजबूत करने में मददगार होंगी. पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को भी जल्द ही ज्ञान सेतु किताब उपलब्ध कराई जाएगी. इस संबंध में एडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि बीआरसी में लाइब्रेरी बुक और ज्ञानसेतु किताबें आ गई हैं. सभी स्कूलों को इन किताबों का उठाव करने के लिए कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में किताबें मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही