: फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
जमशेदपुर : एजेंटो को प्रशिक्षण देने में एलआईसी का कदमा केंद्र तीसरे स्थान पर
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जीवन बीमा निगम के कदमा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र को एलआईसी के एजेंटो को प्रशिक्षण देने में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इस संबंध में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक विवेकानंद प्रधान ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 13790 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया. इसमें 2759 अधिकारी, 1048 विकास अधिकारी, 2474 संवर्ग 3 व 4 के कर्मी और 7509 अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. यह पिछले वर्ष के आंकड़े 9388 के मुकाबले 46.88 प्रतिशत अधिक है. वहीं पूरे देश में स्थित आठ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्रों में कदमा केंद्र एजेंटो को प्रशिक्षण प्रदान करने में तीसरे स्थान पर रहा जो गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में वर्ष 2009 में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई थी. इतने कम समय में इस प्रशिक्षण केंद्र ने जो मुकाम हासिल किया है वो सभी सहयोगियों के सहयोग के बिना संभव नहीं था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-selection-process-for-football-center-of-excellence-begins/">चाईबासा
: फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
: फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए चयन प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment