Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजयुमो नेता की हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता सूरज कुमार हत्याकांड मामले में मंगलवार को अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई. मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष अनिल कुमार मिश्रा अदालत ने मामले में दोषी सोनू सिंह और कमल शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा अदालत ने दोषियों पर 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है. अदालत ने आईपीसी की धारा 302 में आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माना और धारा 201 में सात साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. दोनों सजा एक साथ चलेगी. इसके पूर्व अदालत शुक्रवार को दोनों को दोषी करार दिया था. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने अपना पक्ष रखा था. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/ed-raids-on-hideouts-of-people-associated-with-hemant-soren-in-land-scam-case-ended/">जमीन

घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से जुड़े लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी खत्म

विवाद के बाद कर दी गई थी हत्या 

7 दिसंबर 2021 को सूरज अकेला घर जा रहा था. इसी बीच सोनू और कमल समेत दो नाबालिग ने सूरज को रोका और बात करने लगे. बात करते-करते सोनू ने चापड़ निकाला और सूरज पर कई वार करने लगा.घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में सूरज को टीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 9 दिसंबर को सूरज की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-nand-kishore-yadav-files-nomination-for-the-post-of-bihar-assembly-speaker/">भाजपा

नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया

जमशेदपुर : बर्मामाइंस बीपीएम प्लस 2 हाई स्कूल में चोरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-Wiring-Cuting.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बीपीएम प्लस 2 स्कूल में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन को तब हुई जब मंगलवार सुबह स्कूल खोला गया. प्रबंधन ने पाया कि चोर स्कूल की सभी वायरिंग को उखाड़ कर ले गए. वहीं चोरों ने स्कूल की मेन स्वीच के बिजली तार को भी नहीं छोड़ा. चोर स्कूल परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट को भी ले गए. घटना की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजिता गांधी के बयान पर बर्मामाइंस थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं विधायक सरयू राय से भी मिलकर कार्रवाई की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/ed-raids-on-hideouts-of-people-associated-with-hemant-soren-in-land-scam-case-ended/">जमीन

घोटाले मामले में हेमंत सोरेन से जुड़े लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी खत्म

आए दिन होती है चोरी की घटनाएं

स्कूल की प्रधानाध्यापिका रंजिता गांधी ने बताया कि आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो चली हैं. नशेड़ियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. मंगलवार को स्कूल परिसर में लगे सारे वायरिंग को काटकर चोरी कर ली गई. चोरों ने हाई मास्ट लाइट और विधायक फंड से लगे सोलर लाईट को भी नहीं छोड़ा. बिजली नहीं होने से मंगलवार को कई काम नहीं हो पाया. वहीं विद्यालय में भी अंधेरा छाया रहा. इससे पढ़ाई में भी बाधा हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही