Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में अचानक बंद हुई लिफ्ट, 40 मिनट तक फंसा रहा शख्स

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में आए दिन कोई ना कोई समस्या आती रहती है. ताजा मामला अस्ताल के जरनल वार्ड का है, जहां अस्पताल में इलाजरत एक मरीज से मिलने आया परसुडीह का विकास प्रसाद लिफ्ट में फंस गया. विकास अपने परिजनों से मिलकर लिफ्ट के सहारे नीचे की ओर जा रहा था इसी दौरान लिफ्ट बंद पड़ गई. लिफ्ट में फंसने की जानकारी अस्पताल के अधीक्षक को दी गई. जिसके बाद टीम को भेजकर किसी तरह विकास को लिफ्ट से बाहर निकाला गया. इस दौरान लगभग 40 मिनट तक विकास लिफ्ट में ही फंसा रहा. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई व्यक्ति लिफ्ट में इस तरह से फंसा हो. इसके पूर्व भी कई लोग लिफ्ट में फंस चुके है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-program-organized-at-sadar-hospital-on-the-birth-anniversary-of-mother-teresa/">चाईबासा

: मदर टेरेसा की जयंती पर सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही