Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में लाइटिंग द लैंप और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को लाइटिंग द लैंप और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें नर्सिंग नए बैच के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया. साथ ही एएनएम, जीएनएम 2021-23 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. इस अवसर पर अतिथि के रूप में सदर अस्पताल की प्रिंसिपल बिजली मैथ्यू, एमजीएम अस्पताल की पूर्व प्रिंसिपल रेखा मिश्रा और कॉलेज के सचिव गौरव कुमार बचन उपस्थित थे. कार्यक्रम कि शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. तत्पश्चात फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया. बिजली मैथ्यू और रेखा मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों के दीपक को प्रज्वलित किया और उन्हें सच्चे भाव से सेवा करने का शपथ ग्रहण कराया. मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया. इसे भी पढ़ें : PMLA">https://lagatar.in/hemant-soren-challenges-pmla-special-court-order-in-high-court-hearing-tomorrow/">PMLA

के विशेष कोर्ट के आदेश को हेमंत सोरेन ने हाइकोर्ट में दी चुनौती, सुनवाई कल
समारोह में स्वागत भाषण ट्यूटर बसंती तियु ने किया. इस अवसर पर रेखा मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग का कार्य समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और सेवा करना ही हमारा धर्म होना चाहिए. बिजली मैथ्यू ने कहा कि रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है. यहां जो भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वह पूरे समर्पण भाव के साथ मानवता की सेवा करें और ज्ञान अर्जित करें ऐसी ही कामना है. सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि ज्ञान और करूणा इन दो बातों पर ही नर्सिंग का कार्य आधारित है. हमारा पूरा प्रयास है कि हम नर्सिंग के विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य और सेवा भाव का बीजारोपण करें. नर्सिंग के छात्र और छात्राओं के द्वारा सेवा भाव पर केंद्रित गीत भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन टयूटर बसंती तियू और मोनीसा संतरा ने संयुक्त रूप से किया. छात्रा खुशी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में प्रिंसिपल सपन बंसियार, ट्यूटर पूजा लोहार, नमानि भुईंया, राधेश्याम, रूथ कुमारी, रेशमी सामद, पुष्पा मेहता, करन कुमार, प्रकाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही