Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पीएच की तरह ग्रीन कार्डधारियों का आपूर्ति विभाग करा रहा सत्यापन, डीलरों से मांगी सूची

Jamshedpur (Sunil Pandey) : खाद्य आपूर्ति विभाग ग्रीन राशन कार्डधारियों का सत्यापन करा रहा है. खासकर अप्रैल माह में राशन नहीं लेने वाले लाभुक शामिल हैं. इसके लिए जिले के सभी पीडीएस डीलरों से पोषक क्षेत्र में निवास करने वाले कार्डधारियों की सूची मांगी गई है. आवंटन प्राप्त होने के बाद पीडीएस डीलरों ने विभागीय निर्देश के बाद ऐसे कार्डधारियों से संपर्क किया. लेकिन वे अपने निवास स्थान पर नहीं मिले.अथवा उनका मोबाइल फोन बंद पाया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि ऐसे कार्डधारियों का राशन कार्ड रद्द किया जाएगा. जिससे नए लाभुकों को मौका मिल सके. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने कोरोना संक्रमण काल में अपना ग्रीन राशन कार्ड बनवा लिया. लेकिन लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गुड़ाबांधा प्रखंड क्षेत्र से 70 ग्रीन कार्ड रद्द किए गए हैं. जानकारी हो कि इससे पहले अभियान चलाकर पीएच कार्डधारियों का सत्यापन एवं आधार से लिंक करने की कार्रवाई की गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-morning-walkers-will-be-able-to-visit-jayanti-sarovar-circular-road-started/">जमशेदपुर

: अब जयंती सरोवर का चक्कर लगा सकेंगे मॉर्निंग वॉकर, सर्कुलर रोड की हुई शुरुआत

बड़ी-सोयाबीन आपूर्ति का निकला टेंडर

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिले में संचालित दाल-भात केंद्रों में बड़ी एवं सोयाबीन की आपूर्ति के लिए निविदा निकाली गई है. निविदा डालने की अंतिम तिथि 2 मई को कुल सात लोगों ने निविदा डाली है. उसके बाद निविदा का निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिले में 16 दाल-भात केंद्र संचालित होते हैं. 31 मार्च को एक वर्ष की अवधि समाप्त हो गई. जिसके बाद पुनः निविदा निकाली गई. जल्द ही ठेकेदार बहाल कर उपरोक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति शुरु की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-pyau-in-river-view-enclave-of-telco-colony/">जमशेदपुर

: टेल्को कॉलोनी के रिवर व्यू इनक्लेव में प्याऊ का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही