Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शराब दुकान के इंचार्ज ने की 11.19 लाख की हेरा-फेरी, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकान के इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव द्वारा लाखों की हेरा-फेरी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में दुकान में सहायक के पद पर कार्यरत पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता ने गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया है कि वह कंपोजिट शराब दुकान में सहायक के रूप में कार्यरत है. दुकान का इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mansingh-hembram-claims-for-village-head-of-poongoda-village-submits-memorandum-to-co/">घाटशिला

: पूनगोडा गांव के ग्राम प्रधान के लिए मानसिंह हेंब्रम ने की दावेदारी, सीओ को सौंपा ज्ञापन

जितेन्द्र अपने फोन पर लिया करता था ऑनलाइन पेमेंट

दुकान का सारा हिसाब-किताब जितेंद्र द्वारा ही देखा जाता है. 25 फरवरी को कंपनी का हिसाब-किताब देखने के लिए लोग आए थे. उस वक्त जितेंद्र मिलान ना कर फरार हो गया था. काफी समझाने पर वह 9 मार्च को वापस लौटा था. हिसाब किताब मिलाने पर पता चला कि 11,19,000 की हेरा-फेरी की गई है. इतने रुपयों का हिसाब नहीं मिल रहा है. उन्होंने शिकायत में बताया है कि जितेंद्र अपने फोन पर ऑनलाइन पेमेंट लिया करता था जिसका वह हिसाब नहीं देता था. इधर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही