Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में मृत, गायब और शिफ्टेड वोटरों की बनेगी सूची, हटेगा नाम

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में गायब शिफ्टेड और मृतक मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी. मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बुधवार को बैठक कर सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को गायब, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. सूची तैयार होने के बाद सभी सार्वजनिक जगहों पर गायब, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी. इन मतदाता सूची को प्रकाशित करने के बाद इस पर दावा और आपत्ति मांगी जाएगी. 7 दिन के अंदर उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-devotees-celebrated-the-sixth-festival-of-kanha-in-radha-krishna-temple-of-maubhandar/">घाटशिला

: मऊभंडार के राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाया कान्हा का छठी महोत्सव

10 दिन के अंदर देनी होगी सूची

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वह 10 दिन के अंदर मानगो कार्यपालक पदाधिकारी को गायब, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की सूची सौंप दें। ताकि, सार्वजनिक स्थलों पर इनका प्रकाशन किया जा सके. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-street-meeting-against-the-release-of-the-accused-of-rape-and-murder-of-bilkis-bano-from-jail/">चांडिल

: बिलकिस बानो का दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को जेल से रिहा करने के खिलाफ नुक्कड़ सभा

64 बीएलओ को शोकॉज

बैठक में बीएलओ को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के काम को तेज करने का निर्देश दिया. वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के काम में जो भी बीएलओ ढिलाई बरत रहे हैं. उनको शो काज भी किया गया है. ऐसे 64 बीएलओ हैं. इनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हो रहा है. इन बीएलओ ने अब तक 100 से भी कम लोगों के वोटर आईडी कार्ड आधार से लिंक किए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही