Search

 
 
 

जमशेदपुर : नन्हे मनजोत सिंह ने गुल्लक के सारे पैसे सीजीपीसी को किए दान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केरला समजम मॉडल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र मनजोत सिंह ने अपने जन्मदिन पर शनिवार को "सिख विजडम" के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान को अपना गुल्लक सौंपा. उसमें जमा किये कुल ग्यारह हजार सात सौ पैंतीस रुपये नकद देकर समाज के लिए उसने उदहारण पेश किया. मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि मनजोत सिंह की उम्र छोटी है लेकिन सोच किसी परिपक्व बुजुर्ग जैसी है. मनजोत सिंह ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए सिख समाज के अन्य लोगों को प्रेरित किया. समाज के अन्य लोगों को इस बच्चे से प्रेरणा लेनी चाहिए. सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह ने मनजोत सिंह का स्वागत एक सेलिब्रिटी की तरह किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-assistant-election-officer-cum-zonal-officer-inspected-the-booths/">घाटशिला

: सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

समाज सेवा करना है मनजोत का लक्ष्य

मनीफिट के सोखी कॉलोनी निवासी सरदार गुरपाल सिंह टिक्कू और दविंदर कौर के पुत्र मनजोत सिंह ने कहा कि समाज सेवा करने में उसे खुशी मिलती है और आगे भी वह समाज सेवा करता रहेगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरेंदर सिंह छिंदे, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा व त्रिलोचन सिंह तोची ने भी मनजोत सिंह की जमकर तारीफ की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही