Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नन्हे शिवभक्त कांवरियों ने रामदास भट्ठा के महाकाल मंदिर में किया जलाभिषेक

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : धार्मिक आयोजन से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान ने रविवार को बाल शिवभक्तों की कांवर यात्रा का आयोजन किया. संस्था द्वारा निकाली गयी बोल बम बाल कांवर यात्रा में बोल-बम उद्घोष के साथ नन्हें शिवभक्तों ने कांवर उठाकर रामदास भट्ठा स्थित महाकाल मंदिर में भोले बाबा को जल चढ़ाया. यह बाल कांवर यात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से निकली जो विभिन्न मार्ग से होते हुए महाकाल मंदिर (गुजराती सनातन समाज भवन के पास, रामदास भट्ठा) पहुंचकर संपन्न हुई. इससे पहले बिष्टुपुर राम मंदिर से जल से भरे कलश एवं कांवर की पूजा की गई. इसे भी पढ़ेंमझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-tips-given-to-drive-a-safe-vehicle-in-the-meeting-of-drivers-federation/">मझगांव

: ड्राइवर महासंघ की बैठक में सुरक्षित वाहन चलाने के दिए गए टिप्स

पूरा क्षेत्र बोल बम की नारों से गूंज उठा

भगवान शिव की भक्ति में डूबे नन्हे कांवरियों के पांवों में कंकड़-पत्थर की चुभन भी उनका रास्ता रोक नहीं पाई. बोल बम के सहारे नन्हे शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे. बिष्टुपुर में बोल बम बाल कांवर यात्रा मार्ग पर हर तरफ नन्हें शिव भक्तों की जय जय कार हो रही थी. बोल-बम उद्घोष के साथ बिष्टुपुर क्षेत्र शिवमय हो गया था. कांवर यात्रा में शामिल नन्हे शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. कई बच्चे पैरों में कंकड़-पत्थर की चुभन के बाद भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहे थे. बच्चों ने कहा कि कांवर यात्रा में आकर खुशी मिली. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-club-west-organized-health-checkup-camp-at-parsudih/">जमशेदपुर

: रोटरी क्लब वेस्ट ने परसुडीह में किया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बच्चों को आध्यात्म से जोड़ने का छोटा सा प्रयास है

मौके पर जेसीआई की कविता धुत, संगीता काबरा और चांदनी अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग से बचाने एवं धार्मिक आयोजन से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बच्चों को आध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि बच्चे सोशल मीडिया से ज्यादा से ज्यादा दूर रहें. इसे सफल बनाने में जेसीआई अध्यक्ष संगीता काबरा, सचिव चांदनी अग्रवाल, कविता धुत, मंजु अग्रवाल, पूजा मोदी, प्रीति बुधिया, सीमा अग्रवाल, बीना, सोनल, किरण, सुजीता, सोनिया, खुशबू, शिल्पी, अंजू, आकांक्षा, स्वाति, कृतिका, नेहा, नीमा, जितेन्द्र धूत, प्रदीप अग्रवाल, दीपक गोयल आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही