Search

 
 
 

जमशेदपुर: जेएनएसी के दो महिला समूह को एक-एक लाख रुपये का दिया गया ऋण

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति  (जेएनएसी) के दो महिला समूहों को मंगलवार को एक-एक लाख रुपये का ऋण दिया गया. जिन महिला समूह को ऋण दिया गया है उनमें धनलक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह और पत्रलेखा महिला स्वयं सहायता समूह शामिल हैं. इन दोनों स्वयं सहायता समूह को टेल्को के केनरा बैंक द्वारा ऋण प्रदान किया गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-chandils-youth-burnt-with-petrol-in-jugsalai-death/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में चांडिल के युवक को पेट्रोल से जलाया, मौत

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण: कृष्ण कुमार  

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण का कार्य कराया जा रहा है. ऋण वितरण के इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारी श्वेता शर्मा, गुंजन सिंह और अशोक कुमार के अलावा सामुदायिक संगठन कर्ता अनिता चौधरी और सामुदायिक संसाधन सेविका रेखा महानंदी आदि मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-making-draupadi-murmu-the-presidential-candidate-is-a-matter-of-pride-for-the-whole-country-raghuvar-das/">जमशेदपुर:

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना पूरे देश के लिये गौरव की बात: रघुवर दास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही