Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर के होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मंगलवार को होली मिलन समारोह’ का आयोजन चैंबर भवन में किया गया. होली मिलन समारोह में   मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर प्रमंडल के संयुक्त राज्यकर आयुक्त पारिजात मंजुल एवं प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी बिमल जालान उपस्थित हुए. इस मौके पर श्री जालान ने कहा कि यह होली मिलन कार्यक्रम चैंबर के सदस्यों को हर्षोल्लास के साथ एक सूत्र में बांधता है. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-farewell-given-to-the-students-of-10th-and-12th-in-ishwar-pathak-plus-two-school/">मनोहरपुर:

ईश्वर पाठक प्लस टू स्कूल में 10वीं और 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई

चैंबर अध्‍यक्ष ने दी सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं

चैंबर अध्‍यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो वर्ष से होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था. उन्होंने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं. समारोह में स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में स्वागत भाषण मानद महासचिव मानव केडिया ने दिया जबकि कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबिता मूनका ने किया.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया आर.के. चौधरी, निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया,  अशोक भालोटिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत,  दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा, भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा के अलावा शहर के गणमान्य लोग एवं चैम्बर सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही