Search

 
 
 

जमशेदपुर : संकोसाई में चोरी कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई तिर्की मैदान के पास रहने वाले मुन्ना कुमार साह के घर रविवार को चोरी करने घुसे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई. मुन्ना के घर के बाहर से उक्त युवक की बाइक भी बरामद की गई है. पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजय बताया है. जानकारी देते हुए मुन्ना साह ने बताया कि दोपहर में वे घर पर ही थे. इसी दौरान बाइक से एक युवक आया और उनकी घर की दीवार फांदकर घर में घुस गया. घर में घुसकर वह मसाला पीसने की मशीन चुराकर अपने साथ ले जाने लगा. जब उनकी नजर चोर पर पड़ी तो वह भागने लगा पर उसे पकड़ लिया गया. मुन्ना ने बताया इसके पूर्व भी उनके घर से मोटर की चोरी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-for-snatching-purse-from-woman/">जमशेदपुर

: महिला से पर्स छिनतई मामले में तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही