Search

जमशेदपुर : लोको पायलट खुदकुशी मामला : सुसाइड नोट पर लिखा मिला "उम्मीद पर खरा नहीं उतरा"

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग स्कूल के हॉस्टल में गुरुवार दोपहर ट्रेनी लोको पायलट 29 वर्षीय प्रेमचंद साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. प्रेमचंद ने आत्महत्या करने के पहले सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमे उसने लिखा है कि वह घर वालों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पा रहा है. प्रेमचंद मूल रूप से साहेबगंज के बरहेट का रहने वाला था. इस घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया था. चक्रधरपुर मंडल एआरएम विनय कुजूर भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. एआरएम समेत अन्य अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. आरआरबी कोटे से चयन के बाद प्रेमचंद साह को खड़गपुर मंडल अलॉट हुआ था, जहां से एक महीने पूर्व ट्रेनिंग के लिए टाटानगर लोको ट्रेनिंग सेंटर सेंटर भेजा गया था.

भाई के नंबर पर संपर्क करने की बात लिखी

प्रेमचंद ने सुसाइड नोट में लिखा कि "बहुत ही अजीब सा लग रहा ना ही खाना खाया जा रहा है ना ही नींद आ रही है. कुछ और बताने का मन नहीं कर रहा है. इस कदम के पीछे किसी का हाथ नही है, इसका जिम्मेदार खुद मैं हूं. मुझसे मेरे घर वालों को बहुत उम्मीद थी पर मैं उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया, हो सके तो माफ कर देना. ये नंबर मेरे भाई का है. अगर घर वालों को बताना हो तो इसी नंबर पर बताना". सॉरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp