Search

 
 
 

जमशेदपुर: ट्रॉली बैग अब खुद उठायेंगे लोको पायलट, विरोध में दिया धरना

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : लोको पायलट को अब अपनी ट्रॉली बैग को खुद ही उठाना होगा. अब इस तरह का नियम भी रेलवे बोर्ड की ओर से लागू कर दिया गया है. इसके लिये रेल जीएम अर्चना जोशी ने खुद ही पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. रेल जीएम के आदेश के बाद लोको पायलट अब गोलबंद होने लगे हैं. इसके विरोध में ही सोमवार को टाटानगर स्टेशन परिसर स्थित गार्ड क्रू लॉबी में लोको पायलट ने धरना दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-no-dpr-proposal-mongos-flyover-is-in-the-air/">जमशेदपुर:

प्रस्ताव न डीपीआर, हवा में है मानगो का फ्लाईओवर

आउटसोर्स कर्मचारी के जिम्मे था बैग पहुंचाना

इसके पहले तक आउटसोर्स कर्मचारी के जिम्मे ही ट्रॉली बैग पहुंचाना था, लेकिन रेलवे की ओर से नियमों में अब फेर-बदल कर दिया गया है. पहले वाली सुविधायें छीन ली गयी है. धरना में गार्ड काउंसिल के रिटायर नेता तापस चट्टराज, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के नेता पारस कुमार आदि शामिल थे. धरना का समर्थन रेलवे की कई यूनियनों की ओर से किया जा रहा है. इसके लिये एक संयुक्त मोर्चा का भी गठन कर आंदोलन को रंग देने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-vidyut-varan-mahto-attended-draupadi-murmus-swearing-in-ceremony/">जमशेदपुर

: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही