Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय का लोगो और वेबसाइट शुक्रवार को बिष्टुपुर के होटल रमाडा में लॉन्च किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत में रॉयल थाई महावाणिज्यदूत अचरापन यवप्रपास एवं सम्मानित अतिथि के तौर पर एसएसपी प्रभात कुमार सहित विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. लिपि घोष मुख्य रूप से उपस्थित थीं. सबसे पहले अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उसके पश्चात मुख्य अतिथि अचरापन यवप्रपास ने सोना देवी विश्वविद्यालय के लोगो का अनावरण किया. वहीं सम्मानित अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने विश्वविद्यालय का वेबसाइट का लोकार्पण किया. मौके पर मुख्य अतिथि अचरापन यवप्रपास ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा और जंगल यहां की विकास के महत्वपूर्ण पक्ष हैं. यहां कृषि और मत्स्य पालन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-iron-and-parts-worth-thousands-stolen-from-bccl-workshop-in-bastakola/">धनबाद
: बस्ताकोला में बीसीसीएल के वर्कशॉप से हजारों का लोहा व पार्ट्स चोरी
के बाद तीसरी महामारी के रूप में आयी सीबीआई-ईडी : हेमंत सोरेन
: बस्ताकोला में बीसीसीएल के वर्कशॉप से हजारों का लोहा व पार्ट्स चोरी
वर्तमान में शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है - प्रभात कुमार
उन्होंने कहा कि थाईलैंड में कृषि एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में लगातार नए नए अनुसंधान किए जा रहे हैं जिसका लाभ भी मिल रहा है. सम्मानित अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है. शिक्षा के स्तर में गिरावट भी आई है. मुझे विश्वास है सोना देवी विश्वविद्यालय झारखंड में शिक्षा जगत में एक नया आयाम स्थापित करेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. इस अवसर पर सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ) लिपि घोष ने विश्वविद्यालय के भविष्य की योजनाओं के साथ ही गुणवतापूर्ण रोजगार परक शिक्षा के मानक को स्थापित करने के लिए प्रारंभ से किए जाने प्रयासों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की है. इसके लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के साथ समझोता किया जा रहा है. ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/cbi-ed-came-as-the-third-pandemic-after-corona-hemant-soren/">कोरोनाके बाद तीसरी महामारी के रूप में आयी सीबीआई-ईडी : हेमंत सोरेन
Leave a Comment