Search

 
 
 

जमशेदपुर : टीएसयूआइएसएल की 20वीं वर्षगांठ पर लोगो का हुआ अनावरण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआइएसएल) की 20वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जुस्को गोलचक्कर के निकट मुख्य अतिथि टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कंपनी के लोगो का अनावरण किया. इस अवसर पर टीएसयूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, जुस्को कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि जमशेदपुर 100 वर्ष से अधिक पुराना शहर है. शहर की नगरिक सुविधाएं टीएसयूआइएसएल द्वारा उपलब्ध कराई जाती है. टीएसयूआइएसएल द्वारा लागातर नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है. जिसका असर हमारे जीवन स्तर पड़ता है. शहर का वातावरण बढ़िया हो, आस पास हरियाली हो, साफ-सफाई हो तो इसका सीधा प्रभाव हमारे सोच एवं कार्य करने की क्षमता पर पड़ता है. यदि हम नागरिक सुविधाओं को लेकर निश्चित रहते है तो यह सीधे तौर पर हमारे कार्य क्षमता को बढ़ाता है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-somewhere-people-are-yearning-for-water-and-somewhere-water-is-flowing-on-the-roads/">चाकुलिया

: कहीं पानी के लिए तरस रहे हैं लोग, तो कहीं सड़कों पर बह रहा पानी

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

वैसे 20वीं वर्षगांठ पर टीएसयूआइएसएल द्वारा कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा. जिसमें शहर के लोग ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेंगे और नगारिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देंगे. उल्लेखनीय है कि भारत में अपनी तरह की पहली पहल के तौर पर 2004 में टाटा स्टील के टाउन सर्विसेज डिवीजन से अलग होकर जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (जुस्को) की स्थापना की गई थी. जुस्को (अब टीएसयूआइएसएल) आज भारत का एकमात्र व्यापक शहरी बुनियादी ढांचा सेवा प्रदाता है. इसकी सेवाओं में इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन प्रोक्योरमेंट (ईपीसी), बिजली वितरण, एकीकृत टाउनशिप प्रबंधन, संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) और रियल एस्टेट शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही