Ranchi : जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को होनेवाली वोटिंग में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. राजनीति में न तो दोस्ती लंबे समय तक चलती है और न ही दुश्मनी. 2019 के लोकसभा चुनाव में समीर मोहंती ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को जिताने में रात दिन एक कर दिया था. आज वही मोहंती विद्युत वरण महतो को चुनाव में हरा कर खुद जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं. समीर मोहंती झामुमो के टिकट पर जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो को चुनौती दे रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में ये दोनों नेता साथ-साथ थे. 2024 के चुनाव में दोनों दोस्त एक-दूसरे के राजनीतिक दुश्मन बन कर जनता की अदालत में ताल ठोक रहे हैं.
जमशेदपुर लोकसभा सीट : दोस्त दोस्त ना रहा... झामुमो के टिकट पर मोहंती ठोक रहे विद्युत वरण महतो के सामने ताल...
Last Updated: May 24, 2024 12:00 AM (IST)