Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : तृतीय सोमवारी पर लोक समर्पण ने महाभोग का आयोजन किया

  • ओडिशा के राज्यपाल समेत कई लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की सामाजिक संस्था लोग समर्पण की ओर से सावन माह के तृतीय सोमवारी पर महाभोग का आयोजन किया गया. भालूबासा मेन रोड स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित महाभोग में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास समेत शहर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग शामिल हुए. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. वहीं, आयोजन स्थल पर विशालकाय बाबा बर्फानी के दर्शन कर स्थानीय निवासी उत्साहित नजर आए. इस अवसर पर संस्था लोक समर्पण के अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि बाबा भोलेनाथ के सबसे प्रिय सावन माह के तृतीय सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ को विधिवत भोग लगाने के पश्चात महाभोग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है. जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों संग स्थानीय निवासी पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से भोग ग्रहण करते हैं. उन्होंने कहा कि महाभोग में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिली. उन्होंने सभी का आभार जताया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-140-units-of-blood-collected-in-the-blood-donation-camp-of-singhbhum-chamber/">Jamshedpur

: सिंहभूम चैम्बर के रक्तदान शिविर में 140 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

इस दौरान ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, शिवशंकर सिंह, राजीव रंजन सिंह, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, विकास सिंह, बलबीर मंडल, अचिंतम गुप्ता, पुतुल सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रेम झा, नीलू मछुआ, शैलेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, सतवीर सिंह सोमू, पोरेश मुखी, चंचल भाटिया, मिथिलेश साव, प्रशांत पोद्दार, कुमार अभिषेक, उमेश साव, सुशील पांडेय, पप्पू उपाध्याय, प्रोबिर चटर्जी राणा, रूबी झा, प्रभा देवी, रमेश विश्वकर्मा, सौरव चौधरी समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, देव कैबर्ता, दीपक सिंह, रूपेश साहू, रितेश दत्ता, धीरज कैबर्ता, देवाशीष पोद्दार, सुभाष मुखी, गौरव केबर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही