Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में गिट्टी-बालू सप्लायर से लूट, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत अन्ना चौक पर शेषनगर निवासी दीपक कुमार से कार सवार बदमाशों ने रुपयों की लूट कर लिए. घटना 9 जून देर रात की है. घटना के बाद दिपक ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत की है. इधर, पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. दिपक ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह गिट्टी-बालू सप्लाई का काम करता है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-training-given-to-health-workers-to-identify-leprosy-patients/">मझगांव

: कुष्ठ रोगी की पहचान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
9 जून की रात वह अन्ना चौक पर अपनी स्कूटी लगाकर गिट्टी-बालू का इंतेजार कर रहा था तभी एक सफेद रंग की कार रुकी जिसमें से तीन-चार लड़के उतरे और पीछे से वार कर घायल कर दिया. बदमाशों ने जेब में रखे 48,600 रुपये निकाल लिए और स्कूटी और मोबाइल को भी क्षतिग्रस्त कर फरा हो गए. वह भागते हुए पास ही खड़े पीसीआर वाहन के पास पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही