Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: साकची में हथियार का भय दिखा 80 हजार की लूट

Jamshedpur (Ashok kumar) : साकची थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास स्थित एक दुकानदार से हथियार का भय दिखाकर 80 हजार रुपये लूट लिये गये. घटना का विरोध करने पर दुकानदार पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया. घटना की जानकारी पाकर साकची पुलिस बाद में मौके पर पहुंची और दुकानदार से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-22-convicted-in-the-murder-of-manoj-singh-in-ghagidih-jail/">जमशेदपुर:

घाघीडीह जेल में हुई मनोज सिंह की हत्या में 22 दोषी करार

महाजन को देने के लिये रखा था रुपये

भुक्तभोगी समीर परवेज आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर एक, मकान नंबर 55 के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने महाजन को देने के लिये रुपये रखा था. 4 अगस्त को दिन के 11.50 बजे सेफ्टी जोन के मालिक मतलूब अंसारी ने अचानक से जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया. इसके बाद मतलूब ने हथियार की बट से कंधा पर वार कर दिया. साथ ही जमीन पर गिरा कर लात-जुते से मारा. गल्ला से 80 हजार रुपये लूटकर फरार चले गये.

कारण पूछने पर कहा हीरो बनते हो

कारण पूछने पर मतलूब ने कहा कि हीरो बनते हो. सब हीरो गिरि भुला देंगे. हाल ही में दुकानदार ने अपने नाक का ऑपरेशन कराया था. जाते-जाते मतलूब ने धमकी दी और कहा कि थाने तक मामला पहुंचा तो इसका अंजाम बुरा होगा. हत्या करने की धमकी देने के साथ-साथ शव को भी गायब कर देने की चेतावनी दी. भुक्तभोगी समीर का कहना है कि घटना के चार दिनों के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-addict-gang-leader-salman-sent-to-jail-by-police/">जमशेदपुर:

नशेड़ी गैंग का सरगना सलमान को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही