Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो में घर में घुसकर 1.50 लाख का सामान लूटा, विरोध करने पर पीटा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में भगवान प्रसाद के घर में घुसकर 15-20 बदमाशों ने लूटपाट की. घटना का विरोध करने पर परिवार के लोगों को पीट दिया. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मामला थाने तक पहुंचने के बाद मानगो पुलिस ने जांच शुरू की है. मामले की जांच में पुलिस को आसानी हो रही है क्योंकि पूरी घटना ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sujit-gets-15-years-in-jail-for-kidnapping-and-raping-a-minor-girl-from-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा की नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म में सुजीत को 15 साल की सजा

घटना के समय सिर्फ महिला ही थी घर में

घटना के बारे में भगवान प्रसाद ने बताया कि वे अपने बेटा के साथ शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे साकची बाजार गये हुये थे. इस बीच ही पत्नी सीता देवी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग घर में लाठी-डंडा के साथ घुस गये हैं और लूटपाट कर रहे हैं. इसके बाद भगवान अपने घर पर दिन के एक बजे के बाद पहुंचे.

सोने की चेन और अंगूठी लूटने का आरोप

घटना में भगवान सिंह का कहना है कि वे बदमाशों में से सिर्फ राम पुकार को ही पहचानते हैं. बदमाशों ने पत्नी सीता देवी के गले से सोने की चेन और सोने की अंगूठी लूटकर ले गये हैं. घर में रखे एंगल और चैनल को भी बदमाश लेकर चले गये. घटना में उन्हें कुल 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-5-40-lakh-including-cash-by-breaking-the-lock-in-broad-daylight-in-potka/">जमशेदपुर

: पोटका में दिन-दहाड़े ताला तोड़कर नकदी समेत 5.40 लाख की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही