Jamshedpur (Sunil Pandey) : लौहनगरी में शनिवार को पहली बार भगवान अग्रसेन जी महाराज का मंगल पाठ का आयोजन सोनारी राजस्थान भवन (एरोड्रम के पास) में संपन्न हुआ. शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था भायली महिला मण्डल सोनारी जमशेदपुर द्वारा इसका आयोजन किया गया था. यजमान कविता-पवन अग्रवाल ने पूजा की और पुरोहित भूषण पंडित ने विधिवत पूजा करवाई. पूजा के बाद ज्योत प्रज्जवलित कर श्री गणेश वन्दना गणपत बलकारी जी... से पाठ-वाचक महाबीर अग्रवाल मुन्ना ने मंगल पाठ का शुभारंभ किया. पाठ के बीच-बीच मे प्रसंग अनुसार अग्रसेन जी का जन्मोत्सव, विवाह उत्सव की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई. विवाह उत्सव की जीवंत झांकी में भगवान अग्रसेन एवं माता माध्वी के रूप में मण्डल की सदस्य विनिता खिरवाल एवं मीनु अग्रवाल ने शानदार प्रस्तुति दी. भगवान अग्रसेन जी की आरती के बाद उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. पूजा एवं मंगल पाठ दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ, जो रात दस संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-absconded-with-1-25-lakh-from-the-shop-on-the-pretext-of-buying-utensils/">जमशेदपुर
: बर्तन खरीदने के बहाने दुकान से 1.25 लाख लेकर फरार हुई महिला
: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह [wpse_comments_template]
: बर्तन खरीदने के बहाने दुकान से 1.25 लाख लेकर फरार हुई महिला
कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
इस धार्मिक आयोजन मे मुख्य रूप से अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, उमेश शाह, अरूण बाकरेवाल, अशोक मोदी, संतोष अग्रवाल, राजेश पसारी, गगन रूस्तगी, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, अरूण गुप्ता, मुरारी अग्रवाल, महेश सिंघानिया, ललित डांगा, विवेक चौधरी आदि शामिल हुए. सभी ने कुलदेवी महालक्ष्मी और भगवान अग्रसेन की विधिवत पूजा की और समाज में सदभाव, विकास एवं खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं. साथ ही महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया. इस आयोजन को सफल बनाने मे संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल एंव सचिव रंजना केडिया सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-farewell-ceremony-at-tata-motors-workers-union-office/">जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में विदाई समारोह [wpse_comments_template]
Leave a Comment