Search

 
 
 

जमशेदपुर : त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं प्रभु श्री राम- काले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व पर बागुनहातु स्थित फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मौजूद थे. उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि रामलीला की इस प्राचीन परंपरा का वे हिस्सा बनें. रामलीला को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व बताया और अत्याचारी को हराने के लिए जैसे हम हर वर्ष रावण को जलाते हैं. वैसे ही हम सभी को अपने सामाजिक ढांचे और अपने राष्ट्र से सभी बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arms-supplier-of-jugsalai-arrested-from-lakhisarai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई का आर्म्स सप्लायर लखीसराय से गिरफ्तार

त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं श्री राम

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री काले कहा कि श्री राम सर्वश्रेष्ठ मानवता का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं. साथ ही उन्होंने प्रत्येक दशहरा, अपने भीतर दस कमियों को समाप्त करने का संकल्प लेने को कहा. इस बात पर जोर दिया कि हम सभी के पास इन बुराइयों को दूर करने और इस राष्ट्र को महान बनाने का प्रयास करने की ताकत है. विजयादशमी के दिन श्री काले साकची कालीमाटी रोड, मनोकामना मंदिर, बसंत टॉकिज, बड़ा गोलचक्कर, बंगाल क्लब आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया व उपस्थित भक्तों से मुलाक़ात की तथा उन्हें मंगलकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-is-closed-in-birsanagar-for-six-days-jmm-leaders-meet-jnac-city-manager/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में छह दिनों से बंद है जलापूर्ति, झामुमो नेताओं ने की जेएनएसी नगर प्रबंधक से मुलाकात
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही