Search

 
 
 

जमशेदपुर : ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती नहीं होने से सरकार को हो रहा करोड़ों का नुकसान, वसूली जारी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत दर्जनों ऑटो स्टैंड की वर्षों से बंदोबस्ती नहीं किए जाने के कारण सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. वहीं ऑटो स्टैंड में शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संघ के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक ऑटो से वसूली की जारी है. शहर में हजारों ऑटो का परिचालन प्रतिदिन इन ऑटो स्टैंड के माध्यम से होता है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cm-will-attend-the-mahasammelan-of-majhi-pargana-mahal-at-1-30-pm/">घाटशिला

: माझी परगना महाल के महासम्मेलन में 1.30 बजे शामिल होंगे सीएम

जल्द होगी ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती

[caption id="attachment_341242" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/auto-stand2.jpg"

alt="" width="600" height="341" /> विशेष पदाधिकारी,जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति[/caption] इन ऑटो स्टैंड से प्रतिदिन लाखों रुपये की वसूली की जाती है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने लगातार न्यूज को बताया कि जल्द ऑटो स्टैंड का सर्वे कर बंदोबस्ती की जाएगी. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं उपायुक्त से चर्चा करने के पश्चात ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती से संबंधित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्वीकार किया कि ऑटो स्टैंड के बंदोबस्ती नहीं किए जाने से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-spraying-of-ddt-in-full-swing-in-the-city-to-prevent-mosquito-borne-diseases/">चाईबासा

: मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए शहर में डीडीटी का छिड़काव जोरों पर 

जिले में निबंधित है 23 हजार ऑटो

पूर्वी सिंहभूम जिले में वर्ष 2007 से 2022 मार्च तक भारी वाहन सहित ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की कुल संख्या 7 लाख 77 हजार 174 हैं. इसके अतिरिक्त 15 वर्ष पुराने वाहन भी शहर में चल रहे हैं, जिसकी सूची जिला परिवहन विभाग के पास नहीं है. जिले में 23 हजार 126 ऑटो निबंधित है.इसके अतिरिक्त 13 हजार 617 ट्रक, 982 बस, 97 हजार 241 कार, 5 हजार 273 टैक्सी, 11 हजार 76 जीप, 5 हजार 389 ट्रैक्टर, 3 हजार 360 ट्रेलर, 18 हजार 483 अन्य गाड़ियां, जबकि जमशेदपुर में 5 लाख 98 हजार 627 दोपहिया वाहन हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही