Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा बाजार में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग से कुल 19 दुकानें जलकर खाक हो गईं, जबकि एक व्यक्ति का हाथ आग से झुलस गया. सात दमकलों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में दुकानदारों को लगभग 1.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इधर, घटना के बाद सांसद विद्युत वरण महतो और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से उनकी स्थिति जाना और समस्याओं को सुना. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है. पीड़ित दुकानदारों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे. इधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि घटना के वक्त वे विधानसभा में मौजूद थे. उन्होंने उपायुक्त को राहत कार्य का आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि घटना में कुल 24 दुकानें जली हैं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. इस क्षेत्र में उनकी भी एक दुकान संचालित होती है, इसलिए वे सरकार के एक प्रतिनिधि होने से पहले स्थानीय दुकानदार हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि पर विचार किया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री से बात कर अन्य व्यवस्थाओं से भी मदद करने की मांग की जाएगी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/KADMA-MP.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रिजर्व">https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-jpsc-and-jssc-in-case-of-reservation-not-being-given-to-reserved-category-candidates/">रिजर्व
केटेगरी के अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC से मांगा जवाब

Leave a Comment