Search

जमशेदपुर : प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव फेंका, एक माह बाद कंकाल बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोविंदपुर पुलिस ने एक माह पूर्व लापता 28 वर्षीय रिना देवी के कंकाल को बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने रीना के हत्यारे प्रेमी मुकेश भट्ट को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर मृतका के पति अक्षय लाल साह ने एक माह पूर्व गोविंदपुर थाना में पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अक्षय ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद वे शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे थे. एसपी ने थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने कंकाल को बरामद किया. अक्षय ने बताया कि वे मूल रूप से छपरा के रहने वाले है और कोलकाता के एक जूट मिल में काम करते है. रीना से उनकी शादी साल 2007 में हुई थी. उनके दो बच्चे भी है. दो साल पूर्व रीना बच्चों संग गोविंदपुर स्थित अपने मायके आ गई थी. यहां वह विवेकनगर में किराए के मकान में रहती थी. अक्षय के अनुसार रीना ने मुकेश को चार से पांच लाख रुपये दिए थे और अब उसके गहने भी गायब है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-national-highways-service-road-dilapidated/">बहरागोड़ा

: जर्जर हुआ नेशनल हाईवे का सर्विस रोड

22 सितंबर को अपने साथ ले गया था मुकेश 

इस मामले में रीना के बेटे आदर्श ने बताया कि 22 अगस्त की रात मुकेश उनके घर आया था और घर आते ही गुस्से में मोबाइल पटक दिया. मुकेश मां से अपनी भतिजी के इलाज के लिए रुपयों की मांग कर रहा था. थोड़ी देर बाद मां उसके साथ चली गई और वापस नहीं लौटी. दुसरे दिन पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी. आदर्श ने बताया कि मुकेश मजदूरी का काम करता है और बीते तीन माह से वह मां के संपर्क में था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-strategy-made-at-district-headquarters-chaibasa-regarding-apis-public-meeting/">चाईबासा

: एपीआई के जनसभा को लेकर जिला मुख्यालय में बनी रणनीति

शादी का दबाव दे रही थी रीना 

इधर, मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह रीना से तीन माह से संपर्क में था. रीना उस पर शादी का दबाव बना रही थी. घटना की रात वह उसे अपने साथ ले गया और हुरलुंग जाने वाले रास्ते में हत्या कर शव को फेंक दिया. इधर, पुलिस ने कंकाल को इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp