Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो प्रेमिका ने काटी हाथ की नस

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : परसुडीह सोपोडेरा की रहने वाली एक युवती को उसका प्रेमी सन्नी बाग शादी का आश्वासन देकर फरार हो गया. इधर, प्यार में धोखा खाई युवती रविवार को बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहले वाले प्रेमी सन्नी के घर पहुंच गई और वहां अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस दौरान वहां काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-health-deteriorated-due-to-exorcism-admitted-to-hospital/">नोवामुंडी

: झाड़फूंक के चक्कर में बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

युवती है शादी शुदा, दो साल से है प्रेम संबंध में

[caption id="attachment_597236" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/02rc_m_51_02042023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रेमी सन्नी बाग[/caption] युवती ने बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी. इस बीच वह सन्नी के संपर्क में आ गई. सन्नी की वजह से ही पति ने उसी छोड़ दिया. सन्नी ने शादी की बात कही थी. कई बार संबंध भी बनाए. शादी के लिए कहने पर सन्नी ने साफ इंकार कर दिया. बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत के बाद सन्नी ने शादी की बात कही थी. आज दोनों की शादी होनी थी. जब वह सन्नी के घर पहुंची तो उसके पिता ने सन्नी को भगा दिया. सन्नी के पिता ने शादी करवाने से इंकार कर दिया है. इससे मजबूर होकर हाथ काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही